ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने लिया वाल्व बदलने कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दुर्ग ; नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मालवीय नगर कॉम्प्लेक्स के पास 600 एम.एम. वाल्व बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने आज महापौर अलका बाघमार, प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी और सहायक जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से वाल्व बदलने की प्रक्रिया, कार्य की जल्द और जल आपूर्ति पर इसके प्रभाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और नागरिकों को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जल विभाग की टीम को पूरी तत्परता से कार्य करना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी जलापूर्ति से संबंधित समस्या आती है, वहाँ निगम तुरंत कार्रवाई करेगा।

अधिकारियों ने महापौर को बताया कि 600 एम.एम. वाल्व मरम्मत कार्य को किया जा रहा है और बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।कार्य पूरा होने के बाद मालवीय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति और अधिक सुचारू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button