ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला देशी शराब भट्टी, सिविक सेंटर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खुलेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की, निवासी उड़िया बस्ती, वार्ड क्रमांक 28, क्वार्टर नंबर 05, सेक्टर-05 भिलाई बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया। जांच में पाया गया कि उसका कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button