ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
Uncategorized

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, SSP ने दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

दुर्ग।नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने की दोषी पाई गई महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में आरोप सिद्ध होने और बार-बार अनुशासनहीनता के मामलों में संलिप्त रहने के कारण यह कठोर कार्रवाई की गई।

मोहन नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 942 मोनिका सोनी पर प्रार्थी अजय कुमार साहू की पुत्री पलक साहू से नौकरी लगवाने के नाम पर रकम वसूलने का आरोप था। मामले में उन्हें लाइन अटैच कर विभागीय जांच की गई, जिसमें साक्ष्यों और गवाहों के बयान से आरोप की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जो विचाराधीन है।

जांच में यह भी सामने आया कि मोनिका सोनी पूर्व में भी तीन बार असंचयी वेतनवृद्धि रोकने और नौ बार लघुशास्ति की सजा पा चुकी हैं, लेकिन उनके आचरण में सुधार नहीं आया। आरोप पत्र और अंतिम स्मरण पत्र दिए जाने के बावजूद उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने इसे पुलिस नियमावली एवं सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए उनके कृत्य को गंभीर कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा। बर्खास्तगी आदेश की प्रति पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि मोनिका सोनी 30 दिनों के भीतर पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष अपील कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button