ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
कोरियाछत्तीसगढ़

सोनहत के एसडीएम कार्यालय पहुचने का रास्ता जर्जर, युथ कॉंग्रेस ने की मरम्मत कराए जाने दिया ज्ञापन

संवाददाता, सब्बीर मोमिन :-

कोरिया | सोनहत एस डी एम कार्यालय सहित धुम्माडांड व मुख्यालय की चार अन्य मार्गो की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे सोनहत यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र साहू एवं वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में सोनहत फारेस्ट चौक सहित धुम्माडांड व अन्य मार्गो के मरम्मत हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत कार्यालय में ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन देने के दौरान प्रकाश साहू एवं वीरेंद्र साहू ने बताया कि क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों के जर्जर हो जाने से आमजन को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया गया है|

वर्तमान में सोनहत फारेस्ट चौक से तहसील कार्यालय तक मार्ग अत्यंत खराब हो गया है, आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही सोनहत भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल से प्राथमिक शाला धूमाडॉड तक की सड़क का तो और बुरा हाल है यह सड़क सोनहत से केशगवां बेलिया को जोड़ने वाली सड़क है यहां से रोज सैकड़ो लोग व स्कूली बच्चो का आवागमन होता है कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं|

मजार चौक से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़क जर्जर
वीरेंद्र साहू ने बताया कि सोनहत मजार चौक से जनपद पंचायत हटमेंट कालोनी होते हुए हाउसिंग बोर्ड तक कि सड़क अत्यंत खराब हो गई है जिसे मरम्मत कराए जाने की अति आवश्यकता है वही सोनहत तहसील से कोल पारा की सड़क भी अत्यंत जर्जर है जिसका सुधार अति
आवश्यक है।

नवीन महाविद्यालय मार्ग अत्यंत खराब
मुख्यालय की सभी वार्डो की सड़कें जर्जर हो गई है जिनमे भारत स्कूल से नवीन महाविद्यालय और हसदो नदी पहुच मार्ग में पूरी गिट्टी उखड़ गई है उक्त सड़क का मरम्मत आवश्यक है इन मार्गों के खराब होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, ग्रामीणों और रोज़मर्रा से जुड़े लोगों को गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख मार्गों की शीघ्र मरमत किया जाय ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button