ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: पुलगांव में 85 लाख रुपए के गबन का मामला, 10वें आरोपी को भी किया गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव में दर्ज 85 लाख रुपए के लोन गबन मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे अब तक कुल 10 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक, शाखा दुर्ग ने थाना पुलगांव में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हिरन बाई साहू और ग्राम चन्द्रखुरी के अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में कुल 85 लाख रुपए की राशि ली गई, लेकिन उक्त राशि बैंक में जमा नहीं कराई गई।

जांच में पता चला कि संग्रह कर्मचारियों ने यह रकम अपने निजी उपयोग में ले ली। कुल गबन राशि 8,498,940/- रुपए बताई गई है। बैंक की शिकायत पर थाना पुलगांव में अप.क्र. 546/2025, थाना 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को 10 नवंबर 2025 को और 3 आरोपियों को विगत दिवस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। आज इस मामले में हरीश पोया (28 वर्ष) निवासी चिनौरी, थाना चारामा, जिला कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

थाना पुलगांव पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button