ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा – सड़क सुरक्षा की दिशा में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग ने सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में सख्त कार्रवाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य मद्यपान कर वाहन चलाना, बिना हेलमेट ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग और अनुचित पार्किंग जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है।

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को पूरे जिले में चलाए गए अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के गंभीर मामलों में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 40 प्रकरण दर्ज किए गए और संबंधित वाहन न्यायालयीन कार्यवाही हेतु जप्त किए गए।

इसके अलावा, जिन चालकों द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और जिन पर पहले भी कार्रवाई हुई थी, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। सितंबर माह में कुल 35 लाइसेंस निलंबित किए गए। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की ‘शून्य सहिष्णुता नीति’ को दर्शाती है।

दिनांक 10.10.2025 को चलाए गए वृहद चेकिंग अभियान में कुल 350 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं और लगभग ₹1,30,000 की राशि वसूली गई। उल्लंघनों का विवरण इस प्रकार है:

  • बिना हेलमेट वाहन संचालन: 55 प्रकरण
  • ड्रिंक एंड ड्राइव: 27 प्रकरण
  • रैश ड्राइविंग: 25 प्रकरण
  • नो पार्किंग: 24 प्रकरण
  • अन्य उल्लंघन: 119 प्रकरण

ट्रैफिक पुलिस की अपील:
सड़क पर सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने से ही संभव है। जनता से अनुरोध है कि बिना हेलमेट वाहन न चलाएँ, नशे की हालत में ड्राइव न करें, गति सीमा का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का सम्मान करें।

पुलिस ने कहा कि आपका सहयोग ही ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ को सफल बनाएगा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button