ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

रायपुर छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और आवागमन की समस्या सामने आ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से लगभग 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून के कई सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में सबसे अधिक हुई बारिश

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।

वहीं सबसे कम बारिश मोहला-मानपुर-चौकी जिले में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सरगुजा, कांकेर, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button