ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धमधा के मार्गदर्शन में अनुविभाग धमधा क्षेत्रांतर्गत आयोजित मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा सघन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रमुख कार्यवाहियां —

  • आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
  • विभिन्न मामलों में लगभग 1000 नग कड़े/आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की गईं।
  • शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए समय-समय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप मड़ाई मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button