ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

जिला पंचायत सदस्य चुनाव हारने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग | दुर्ग जिले के पंचायत चुनाव में हारने के बाद हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के अनुसार, विद्युत ठेकेदारी का काम करने वाले ग्राम सिरसा खुर्द निवासी विक्रांत अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 मार्च को वह पंचायत भवन जेवरा के पास योगेश पांडेय के ऑफिस में अपने निजी कार्य से गया था, जहां पर राहुल यादव भी मौजूद था। विक्रांत ने राहुल से कहा कि “मुझे जिला पंचायत सदस्य चुनाव में हरा दिया है, और तुम्हारा साथ विट्ठल ने भी दिया है।” इसके बाद विक्रांत अग्रवाल रज्जाक खान को छोड़ने रवेली डीह गया और फिर वापस योगेश पांडेय के ऑफिस में आया। इसी दौरान राहुल यादव और विट्ठल यादव ने विक्रांत का कॉलर पकड़कर मारपीट की। इस दौरान भुनेश्वर यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी विक्रांत से मारपीट की, जिससे विक्रांत को चोटें आईं।

विक्रांत अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विट्ठल यादव, राहुल यादव और भुनेश्वर यादव के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

वहीं, राहुल यादव ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि वह पंचायत भवन जेवरा में योगेश पांडेय के ऑफिस के पास खड़ा था, तभी विक्रांत अग्रवाल ने आकर उसके साथ मारपीट की। राहुल यादव की शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

यह घटना क्षेत्र में चुनावी रंजिशों के कारण उत्पन्न हुए विवाद को दर्शाती है, और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button