ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
सरगुजा

टीचर की पत्नी और बेटी ने लगाई फांसी, तलाक के केस के बीच बढ़ा संदेह।

सरगुजा | सरगुजा जिले के कुन्नी गांव स्थित स्कूल के पास मां-बेटी की लाश फंदे पर लटकती मिली है। जहां पास लाश मिली है, उसी स्कूल में पति टीचर है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी का है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम मीना गुप्ता (35) और बेटी आस्था गुप्ता (6) है। मीना गुप्ता के पति संजय गुप्ता हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। मां-बेटी, संजय गुप्ता से करीब तीन से अलग रह रहे थे।

स्कूल पहुंचकर किया विवाद, रात में फांसी लगाई

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि मीना गुप्ता गुरुवार को पति संजय गुप्ता के स्कूल पहुंची थी। मीना गुप्ता ने अपना सामान ससुराल ग्राम झिंकी, बगीचा से लाने के लिए विवाद किया था। शिक्षकों के समझाने के बाद मीना गुप्ता वापस चली गई थी। विवाद के बाद देर रात बेटी के साथ फांसी लगा ली।

तलाक और दहेज प्रताड़ना का मामला विचाराधीन

शिक्षक संजय गुप्ता का 2017 में गुमगा, लखनपुर निवासी मीना गुप्ता के साथ विवाह हुआ था। 2018 में उनकी बेटी आस्था गुप्ता का जन्म हुआ। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो संजय गुप्ता ने पत्नी से तलाक के लिए 3 साल पहले परिवार न्यायालय में आवेदन दिया।

पति से मारपीट करने का आरोप

इसके बाद मीना गुप्ता ने संजय गुप्ता सहित परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करा दिया। तलाक और दहेज प्रताड़ना दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। मीना गुप्ता पर आरोप है कि वो पति से पैसे मांगती थी, शॉपिंग के लिए दबाव बनाती और मारपीट करती थी।

कोर्ट के आदेश पर संजय गुप्ता प्रतिमाह जीवन निर्वाह भत्ता 7 हजार रुपए दे रहे थे। दोनों के लिए संजय गुप्ता ने कुन्नी में घर भी बनवाया था, जिसमें दोनों मां-बेटी रह रहे थे। बेटी का स्कूल और वैन की फीस भी शिक्षक संजय गुप्ता ही दे रहे थे।

बेटी के नाम पर सुकन्या योजना के तहत शिक्षक ने खाता भी खुलवाया था। संजय गुप्ता अंबिकापुर में रहकर कुन्नी स्कूल आना-जाना कर रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस लखनपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि शुरुआत जांच में मामला आत्महत्या का है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। महिला ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं, जांच के बाद पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button