ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
रायपुर

रायपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप- पुलिस के टॉर्चर से तंग आकर किया सुसाइड

रायपुर | राजधानी रायपुर के राजीव आवास कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौथे माले पर छड़ के सहारे लटक गया। जिससे युवक की मौत हो गई|

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने टॉर्चर किया, जिसके बाद युवक ने सुसाइड किया है। वहीं मामले में गोलबाजार थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक पर चोरी और आर्म्स एक्ट का केस था। जिसकी जांच चल रही थी।

रस्सी के सहारे छड़ पर लटका

दरअसल, पूरी घटना गुरुवार श्याम 5 बजे के आसपास की है। गोल बाजार थाना क्षेत्र के बांस ताल के पास राजीव आवास कॉलोनी के रहने वाले करण टांडी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, करण शाम 5 बजे के करीब पास के ही निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौथा फ्लोर पर गया। फिर वह रस्सी के सहारे छड़ पर लटक गया। जब घर वालों ने करण की तलाश कि तो वह कही नहीं मिला। फिर किसी ने बिल्डिंग में उसकी लटकती लाश देखी तो घरवालों को सूचना दी।

मेकाहारा अस्पताल ले गए परिजन

इसके बाद परिजन करण को रस्सी से उतार कर मेकाहारा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन लाश को लेकर वापस घर आ गए। आत्महत्या को लेकर जब हो-हल्ला हुआ तो पुलिस को सूचना मिली।पुलिस ने जब बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने करण के घर पहुंची तो परिजनों ने मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया।

परिजन बोले- फर्जी केस में टॉर्चर किया

इस मामले में करण के भाई नंदू तांडी और अन्य ने बताया कि करण ने पुलिस के प्रेशर की वजह से आत्महत्या की है। हमारे मोहल्ले के कई लड़के लगातार परेशान है। पुलिस धमकी देती है कि तुम्हे 1 महीने के लिए जेल भेज देंगे। करण अपना पिता की चाय की दुकान संभालता था। वह लड़ाई झगड़ा भी नहीं करता था। पुलिस ने उसे टॉर्चर किया जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस बोली-पुराना आरोपी था

इस मामले में गोल बाजार थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने कहा कि करण की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए लाश को मेकाहारा अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह सुसाइड है।

पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप गलत है। करण के खिलाफ 2023 में चोरी का मामला दर्ज था। इसके अलावा अक्टूबर 2024 में भी आर्म्स एक्ट में उसे रिमांड में भेजा गया था। गुरुवार को युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी पेश की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button