ब्रेकिंग
गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली ... जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर,1 अक्टूबर को विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभि... सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलगांव आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न,कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़रायपुर

संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न,कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भत्ता, 300 दिनों का अवकाश नकदीकरण और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर साइंस कॉलेज स्थित निर्धारित धरना स्थल पर संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं विशाल रैली आयोजित की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं शासकीय विभागों से पहुंचे कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
धरना स्थल पर बिजली एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की अव्यवस्था के बावजूद कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ प्रदर्शन करते हुए शासन से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

संघ की प्रमुख मांगों में ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने के साथ 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत करना, सेवानिवृत्ति पर 240 दिनों के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नकदीकरण प्रदान करना तथा केंद्रीय कर्मचारियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के अनुरूप लाभ देने की मांग प्रमुख रही।

इसके साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों के वेतनमान का पुनरीक्षण, अनुकंपा नियुक्ति में लागू 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करने, संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित करने तथा मध्यप्रदेश की भांति उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
संभाग स्तरीय आंदोलन में प्रांतीय एवं संभागीय नेतृत्व सहित विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप बाबा चौहान, प्रांतीय महासचिव अनुरूप साहू एवं संभाग अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न जिलों से दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष अरुण देवांगन, मानपुर-मोहला जिलाध्यक्ष रमेश कुमार नंदेश्वर, बेमेतरा जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं बालोद जिलाध्यक्ष गोविंद मानिकपुरी सहित पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सचिव शिवदयाल घृतलहरे, सचिव धर्मेंद्र देशमुख, तकनीकी शिक्षा संयोजक गौरी शंकर रावना, डी.डी. सिरमौर एवं समाज कल्याण विभाग से जंतराम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागीय संगठनों की ओर से आईटीआई कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रकांत साहू, जिलाध्यक्ष जुबेर लकड़ा, प्रांतीय सचिव हितेंद्र साहू, छात्रावास अधीक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष सौरभ मेरी, जिलाध्यक्ष अनिल दुबे, श्रम विभाग संयोजक महेंद्र सिंह, राजस्व पटवारी संघ के संयोजक प्रमोद श्रीवास्तव एवं राजेश बंजारी तथा लोक वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोतीराम खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के पश्चात कर्मचारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मांगों के निराकरण में विलंब होने की स्थिति में संघ आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेगा।कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों की सहभागिता रही और कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button