ब्रेकिंग
गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली ... जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर,1 अक्टूबर को विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभि... सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलगांव आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली संपन्न,कर्मचारियों ने बुलंद की लंबित मांगों की आवाज, 2% महंगाई भ... भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर,1 अक्टूबर को विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के लिए लिए जाएंगे आवेदन,

 दुर्ग|  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन तक शासकीय सेवाओं एवं सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग में किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेशानुसार आयोजित इस शिविर में नागरिकों को विभिन्न विभागों एवं नगर पालिक निगम से संबंधित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

शिविर में दुर्ग नगर पालिक निगम से पेंशन शाखा, स्वास्थ्य शाखा, बाजार शाखा, एनयूएलएम, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश एवं आयुक्त लीना कोसम के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग संबंधित शाखा प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

नगर पालिक निगम दुर्ग प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button