ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 840 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 840 नशीली टैबलेट, तीन मोबाइल फोन और बिक्री की नगदी राशि जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:10 बजे थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे तीन युवक प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदेहियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद एक काले रंग के बैग से 56 स्ट्रिप में रखी कुल 840 नग अल्प्राजोलम 0.5 एमजी टैबलेट, तीन मोबाइल फोन और नशीली दवा की बिक्री से प्राप्त ₹1,600 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन खान उर्फ अमन रक्सेल (23 वर्ष), अमर साहू (24 वर्ष) और पंकज उर्फ भक्का विश्वकर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 952/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 8(क) और 27(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button