ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

-इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान की बारीकी से जांच,

दुर्ग/6 अक्टूबर/नगर पालिक निगम दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 इंदिरा मार्केट में इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने चल रहे नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं सहायक अभियंता संजय ठाकुर के साथ औचक निरीक्षण किया। महापौर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर नाली निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की मात्रा एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माणाधीन नाली के ढलान को बारीकी से जांचा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप हो तथा ढलान इस प्रकार रखा जाए कि बारिश एवं दैनिक उपयोग का पानी बिना रुकावट के सुचारू रूप से बह सके। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में छोटी सी तकनीकी लापरवाही भी आगे चलकर जलभराव की समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी जरूरी है।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान मौके पर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही निर्माण सामग्री का उपयोग हो। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए और निर्माण कार्य मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नाली निर्माण का उद्देश्य केवल नाली बनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें और तकनीकी मापदंडों के अनुरूप ही कार्य पूर्ण कराएं।

उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट शहर का महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक एवं व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे में यहां जल निकासी की बेहतर व्यवस्था निगम की प्राथमिकता है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पानी के बहाव की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।निरीक्षण के दौरान सभापति श्याम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button