ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

छठ पर्व: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

सौरभ साहू की रिपोर्ट :-

सूरजपुर|  छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी सरल और सहज छवि के साथ छठ पर्व के पावन अवसर पर सूरजपुर के भटगांव स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर के समीप बने छठ घाट पर सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

श्रद्धा और भक्ति के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।इस दरम्यान मंत्री  राजवाड़े ने घाट पर उपस्थित व्रतियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उन्हें नारियल व फल भेंटकर छठी मईया का आशीर्वाद लिया। अपनी सादगी और जनसंपर्क की अनूठी शैली के लिए जानी जाने वाली भटगांव विधायक व कैबिनेट मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने छठ पूजा को भारतीय संस्कृति का गौरवशाली पर्व बताते हुए कहा, यह पर्व आस्था, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक एकता का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में छठ पूजा नारी शक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर हर पर्व सामाजिक एकता और महिला शक्ति का उत्सव है। “छठ पूजा में व्रतियों की तपस्या और निष्ठा समाज को अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती है,” उन्होंने जोड़ा

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, महिला समूहों की सदस्याएँ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। छठी मईया के जयकारों से घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। बहरहाल मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की सादगी और भक्तिभाव ने सभी का मन मोह लिया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button