ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

शादी से लौटते बैंजो कलाकारों से स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों की मारपीट, केस दर्ज

दुर्ग | दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे बैंजो बजाने वाली टीम के साथ मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओटेबंद निवासी भेष कुमार गजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेष कुमार गजेंद्र शादी के सीजन में बैंजो बजाने का कार्य करते हैं। 29 अप्रैल की रात वे अपनी टीम के साथ एक बारात में बाजा बजाने उतई आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी ई-रिक्शा में सवार होकर रात करीब 11 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बोरीगारका नहर नाली के पास पहुंचे, एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन-चार अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा को जबरन रोक लिया।

आरोपियों ने ई-रिक्शा में सवार मोहित अग्रवाल को उतारकर पूछा कि “नानू भाई को गाली क्यों दिए हो?”, और इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। मारपीट के दौरान उन्होंने मोहित को हाथ मुक्कों और हाथ में पहने चूड़े से पीटा। जब प्रार्थी भेष कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी बांस के डंडे और हाथ से पीटा गया। घटना में दोनों को चोटें आईं।

मारपीट के बाद आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर उतई की दिशा में फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 126(2), 296, 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button