ब्रेकिंग
शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, रिमझिम सावन मेला को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारियां, 21-22 अगस्त को विवेकानंद भवन में होगा आयोजन, जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण कथा के लिए दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, 632 जवान रहेंगे त...
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार

दुर्ग। सावन में कांवड़ यात्रा के दर्शन कर अपने बच्चों के साथ घर लौट रही एक महिला पर सोमवार दोपहर अज्ञात हमलावर ने एसिड फेंक दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चों को भी एसिड की कुछ बूंदें लगने से मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की पहचान मीना बाई निषाद (32), पति संतोष निषाद के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दोनों बच्चों के साथ रवेलीडीह और अरसनारा के बीच स्थित पुरानी राइस मिल के पास मुख्य मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक या पैदल पहुंचे अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उन पर एसिड फेंका और मौके से फरार हो गया।

एसिड हमले में मीना बाई का दाहिना हाथ, सीना, कान और सिर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दोनों बच्चों पर भी एसिड की कुछ बूंदें गिरीं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button