ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

मोबाइल चोरी का खुलासा: उतई पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, 11 मोबाइल बरामद

उतई |उतई थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर 11 नग मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी गए सभी मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं। चोरी की यह वारदात सेलूद चौक स्थित “योगेश मोबाइल” दुकान में 01-02 अगस्त की दरमियानी रात को अंजाम दी गई थी।

पुलिस को मिली अहम सुराग से मिली सफलता
प्रार्थी योगेश साहू, निवासी ग्राम घुघवा, ने थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य के 11 नग मोबाइल चोरी कर लिए हैं। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इस बीच विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक उतई क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम धोराभाठा रवाना हुई और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से सभी 11 मोबाइल जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

दानेस साहू, पिता दीपक साहू, उम्र 19 वर्ष

तुषार ठाकुर, पिता राम खिलावन, उम्र 19 वर्ष

कामदेव साहू, पिता दुकालू साहू, उम्र 24 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम धोराभाठा, थाना उतई, जिला दुर्ग)

बरामद संपत्ति
– 11 नग विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉइड मोबाइल
– कुल अनुमानित कीमत: ₹2,10,000

कड़ी कार्यवाही जारी
उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 302/2025 धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पांडे, आरक्षक दुष्यंत लहरे, कृष्ण सिंह तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button