ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

भाई के नाम पर खेला इश्क का खेल, प्रेग्नेंट होने के बाद मंदिर में लड़की ने खोले राज़; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मर्डर प्लान सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने शराबी पति से तंग आकर जीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। वारदात को अंजाम देने के लिए पत्नी ने अपने जीजा को 1 लाख की सुपारी दी थी। हत्या में पत्नी की मां भी शामिल थी, जिसने दामाद और उसके दोस्त को मर्डर की प्लानिंग में मदद की। पुलिस ने मामले का खुलासा कर पत्नी, सास और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लव मैरिज के बाद टूटे रिश्ते, शराब ने बढ़ाई दूरियां

तिफरा इलाके में रहने वाले साहिल पटेल और वर्षा खूंटे की शादी कुछ साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। लेकिन साहिल की शराब की लत और घरेलू हिंसा ने वर्षा को तोड़ दिया। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान वर्षा ने अपने जीजा राजाबाबू खूंटे और मां सरोजनी खूंटे के साथ मिलकर साहिल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

1 लाख की सुपारी, 8 हजार एडवांस में तय हुआ पति का कत्ल

पत्नी और सास ने अपने जीजा राजाबाबू को साहिल की हत्या के लिए 1 लाख की सुपारी दी, जिसमें 8 हजार रुपए एडवांस में दिए गए। इसके बाद राजाबाबू ने अपने दोस्त विकास आदिले के साथ मिलकर साहिल को मारने की प्लानिंग की।

चिकन-शराब पार्टी के बहाने खदान में ले जाकर की हत्या

17 जुलाई को जीजा राजाबाबू ने साहिल को चिकन-शराब पार्टी के बहाने भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस परिसर के पास डोलोमाइट खदान में बुलाया। वहां साहिल को शराब पिलाकर नशे में धुत किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

खदान में नग्न अवस्था में मिला शव, सिर था बुरी तरह कुचला

अगली सुबह खदान में काम करने वाले मजदूरों ने साहिल का नग्न अवस्था में शव देखा, जिसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV और मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए हत्यारे

पुलिस ने घटना स्थल से शराब की खाली बोतलें बरामद कर आसपास के शराब दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन युवक बाइक से चिकन और शराब खरीदते नजर आए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और चारों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त पत्थर, बाइक, मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, बाइक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • वर्षा खूंटे (20 वर्ष) – मृतक की पत्नी
  • सरोजनी खूंटे – मृतक की सास
  • राजाबाबू खूंटे (24 वर्ष) – मृतक का साढ़ू (जीजा)
  • विकास आदिले (19 वर्ष) – आरोपी जीजा का दोस्त

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हत्या की जांच के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वैज्ञानिक तरीके से मोबाइल लोकेशन और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button