ब्रेकिंग
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के...
दुर्ग

दुर्ग जिले के सहकारी समिति के गोदाम से धान की चोरी: 80 बोरा धान बाइक से पार, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के हिरेतरा सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार गया है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

धमधा पुलिस ने बताया कि घोठा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल (33 साल) निवासी ग्राम घोठा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि सहकारी समिती ग्राम घोठा में साल 2013 से सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई थी।

किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को लाट के रूप में रखा गया है। एक लाट में करीबन 2500 बोरों की संख्या रहती है। 13 दिसंबर की शाम 6 बजे जब उन्होंने लाट में रखे धान के बोरों का मिलान किया|

तो उन्हें बोरों की संख्या कम मिली। मंडी के चौकीदार युवराज वर्मा से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह ऑफिस के काम से दूसरी सोसाइटी ग्राम घोठा धान खरीदी केन्द्र चला गया था।

युवराज ने बताया कि वह सोमवार सुबह 8.30 बजे धान खरीदी केंद्र हिरेतरा लौटा था। आने के बाद जब जब उसने लाट में रखे बोरों की निगरानी की तो उसने पाया कि धान के बोरों की संख्या कम दिखी। उस समय उसके साथ एक और चौकीदार तामरज साहू भी था।

इसके बाद उन लोगों ने सभी बोरों की गिनती की तो पता चला कि 2500 बोरा में से करीब 80 बोरा धान नहीं था। मंडी परिसर के आसपास जानकारी लेने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके जानकारी शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को दी गई।

बाइर से की गई धान की चोरी

पुलिस ने इस मामले में करण पारधी (21) निवासी घटिया खुर्द, नंदिनी नगर और रघु पारधी (19) निवासी बिरझापुर धमधा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 80 बोरी धान की चोरी बाइक से की है। पुलिस ने उनके पास घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button