ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
खेल

30 साल का रिकॉर्ड खतरे में, क्या भारतीय बल्लेबाज शतक बना पाएंगे?

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट में कोलकाता में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और अब गुवाहाटी में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट भी भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

बीते तीन दशकों में भारत की किसी भी घरेलू टेस्ट सीरीज में एक या अधिक बल्लेबाज ने शतक लगाया है। आखिरी बार 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया था, फिर भी टीम इंडिया विजेता रही थी।

कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 189 और दूसरी पारी 93 रन पर सिमट गई थी। इस मैच में कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया और टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।

गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भारत 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाकर टीम का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया, जो इस सीरीज का अब तक का एकमात्र अर्धशतक है। दूसरी पारी में भी अगर कोई भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं बनाता है, तो भारत का यह 30 सालों से कायम घरेलू शतक रिकॉर्ड टूट सकता है।

सीरीज में अब तक जायसवाल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जबकि शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं। भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट में अपने बल्लेबाजी रिकॉर्ड को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button