ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
दुर्ग

कृष्णा यादव का सपना हुआ साकार,परिवार के साथ पहुँचे खुद के आवास पर खुशी के कारण आंखों में आए आंसू

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बैगापारा निवासी कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष की खुशी का ठिकाना नही रहा।

पूरा हो चुके खुद के पीएम आवास में उन्होंने पूरे परिवार के साथ कदम रखा तो खुशी के कारण आंखों में आंसू आने लगे।उन्होंने बताया कि जिंदगी भर कवेलू के मकान में रहें है।कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना खुद का पक्का सुंदर आशियाना बनवा लिया।

उन्होंने सफलता की कहानी बताई. कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष निवास बैगापारा ने बताया कि मेरी अपंगता 75% है।उन्होंने बताया कि अपने झोपड़ी में जैसे तैसे अपने परिवार के साथ में आज तक निवास कर रहा था।

गरीबी और शरीर की लाचारी से तंग आकर मैं हिम्मत हार चुका था, मेरा एक पैर पूरी तरह से शून्य है. ऐसी तंगी हालत में कच्चे मकान में रहना बहुत ही दुखद प्रतीत होता था,शरीर की लाचारी, पैसे की तंगी,

परिवार की जिम्मेदारी, भाई की मजदूरी ऊपर से कच्चा मकान बारिश की दिनों में रहना दूभर हो गया था!छानी वाला खप्पर का मकान होने की वजह से हर साल रिपेयरिंग करवाने का का झंझट के लिए अपनी लाचारी एवं मज़बूरी पर आंसू बहाया करता था!

खप्पर वाले मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था इस स्थिति में परिवार के साथ में रहना मज़बूरी थी ,गाहे बगाहे में हमेशा अपनी किस्मत को कोषता था।

मुझे पान ठेले में किसी मित्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है,

फिर कुछ मोहल्ले के दोस्तों ने भी मुझे इस बात का जिक्र किया,पता करते करते वार्ड के पार्षद से मुलाकात कर जानकारी लिया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है।

पता करते-करते डाटा सेंटर नगर निगम कार्यालय पहुचा वहां के अधिकारी कर्मचारियों ने मेरी मदद की और मुझे एक-एक कर सारे दस्तावेज एवं आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी दिया।

जैसे-जैसे मुझे बताया गया मैं उसे तरह से सारे दस्तावेज भरकर दे दिया, संबंधित इंनियरों ने मेरे घर का निरीक्षण किया तथा समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन करते रहे, अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर मुझे राशि मेरे खाते में डलवाते गए और मकान बनवाता चला गया।

इस तरह मेरा मकान बनकर तैयार हो गया,मैं कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरा पक्का मकान होगा जो मेरे बाप दादा नहीं बनवा सके उसे आज सरकार ने बनवा दिया,मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं|

जिनके सहयोग से मुझे एक पक्का ओर सुंदर मकान मिल गया।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से बहुतों के कच्चे मकान एवं मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों का सपना पूरा हुआ है।

योजना से लोगों के वन में बदलाव देखा जा सकता है जो आज इस योजना से सभी खुश नजर आ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button