ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़दुर्ग

ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर के जन्मदिवस के अवसर पर जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे विधायक निवास एफ-01, गोड़वाना भवन के पास, सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा रिसाली मंडल ने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

समारोह में प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, पार्षद एवं छाया पार्षद, बूथ अध्यक्ष तथा बूथ की पूरी कार्यकारिणी सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू एवं गुड्डू झा ने सभी आमंत्रित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। जन्मोत्सव के साथ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेल-मिलाप और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button