ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
बालोद

डौंडीलोहारा में बस हादसा: 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

बालोद ।छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी हुई बस लोहे की रेलिंग से टकराते हुए पांच फीट नीचे पलट गई।

यह हादसा तब हुआ जब बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से सभी को चोटें आई हैं।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बस के कंडक्टर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस, एसडीएम, और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

प्रशासन ने घायलों की मदद के लिए तुरंत एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भेजा। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों ने प्रशासन से बस चालक की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button