ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

जामुल पुलिस की बड़ी सफलता: गुण्डागर्दी और अपहरण में 6 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | जामुल। थाना जामुल क्षेत्र में किडनैपिंग और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 21 जनवरी 2025 को हुई, जब प्रार्थी प्रभजोत सिंह, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद, कॉलेज से घर लौट रहा था।

घटना का विवरण
शाम करीब 4:00 बजे, प्रभजोत सिंह को रास्ते में आरोपी राहुल सिंह और उसके पांच साथियों ने रोका। उन्होंने प्रार्थी की बाइक की चाबी छीन ली और हाथ-मुक्का से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रार्थी से उसके दोस्त शशांक को बुलाने के लिए कहा और फिर उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर सेक्टर 7 भिलाई ले गए। वहां भी प्रार्थी के साथ मारपीट की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रार्थी की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि यह घटना राहुल सिंह और प्रार्थी के दोस्त शशांक सिंह के बीच पुराने विवाद के कारण हुई।

गिरफ्तारी और धाराएँ
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/2025 में धारा 126(1), 140(3), 296, 115(2), 351(2), और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल सिंह (18 वर्ष)

वंश कुमार प्रसाद (18 वर्ष)

प्रिंस सिंह (19 वर्ष)

अतिम कुमार ठाकुर (20 वर्ष)

प्रिंस पाल (18 वर्ष)

लक्की भट्ट (22 वर्ष)

पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, राजेश साहू, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, और जी. सामुएल का विशेष योगदान रहा।

जामुल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की मजबूती और अपराधियों पर नकेल कसने का संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button