ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के साथ बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन पर की गई सख्ती

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देश और यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट की अहमियत को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  सतानंद विंध्यराज के मार्गदर्शन में आज, 22 जनवरी 2025 को यह अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य और कार्यवाही
ज्यादातर दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आती हैं, जो अक्सर मौत का कारण बन जाती हैं।

इस खतरे को रोकने और नागरिकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से, यातायात पुलिस दुर्ग ने आज नेशनल हाईवे, दुर्ग-भिलाई प्रमुख मार्गों और कुम्हारी टोल प्लाजा में 12 वाहन चेकिंग प्वाइंट बनाए।

यह अभियान पूरी तरह से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ था। इस अभियान में कुल 245 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे।

जारी रहेगा अभियान
यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा, ताकि सड़क रक्षा को बढ़ावा दिया जा सके और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा सके।

यातायात पुलिस का यह कदम सड़क रक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल है, जो दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की जान बचाने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button