ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

जामुल पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जामुल। थाना जामुल में एक चोरी के मामले में फरार आरोपी सोनबाबू उर्फ अखिलेश मंडल को पुलिस ने आज, 22 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने द्वारा की गई चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए चांदी का एक छल्ला बरामद कराया।

4 नवंबर 2024 को श्याम सिंह चौधरी, निवासी हाउसिंगबोर्ड जामुल, ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह त्योहार मनाने अपने गांव रीवा गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसके पड़ोसी ने उसे फोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर लौटने पर श्याम सिंह ने पाया कि आलमारी का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो गई थी। इस पर थाना जामुल में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस की सक्रियता
पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधित अपराधों की त्वरित निराकरण के निर्देश प्राप्त थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी)  हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस ने आरोपी सोनबाबू उर्फ अखिलेश मंडल की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

आरोपी की गिरफ्तारी
आज, 22 जनवरी 2025 को पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार किया और पुलिस को चांदी का एक छल्ला, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये है, बरामद कराया।

आरोपी का रिकॉर्ड
आरोपी के खिलाफ थाना जामुल में पूर्व में कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और धाराएँ
आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सउनि अजय सिंह, महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी और चन्द्रभान सिंह का विशेष योगदान रहा।

आरोपी के बारे में
नाम: सोनबाबू उर्फ अखिलेश मंडल
पिता: वेंकट मंडल
उम्र: 19 वर्ष
निवासी: क्वाटर 02, अटल आवास, घासीदास नगर, जामुल

अपराध क्र. 424/2024
धारा: 331(4), 305, 3(5) बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button