ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली फिल्म प्रमोटर जागृति साहू का हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विकास निगम द्वारा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली फिल्म प्रमोटर जागृति साहू का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन जी ने जागृति साहू को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं जी, विशेष अतिथि अनुज शर्मा जी (मंत्री) सहित कई मंत्रीगण एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को आगे बढ़ाने में जागृति साहू के प्रयासों की सराहना की।

 

अपने संबोधन में मोना सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में फिल्म प्रमोटर्स की अहम भूमिका है और जागृति साहू ने इस दिशा में निरंतर सकारात्मक कार्य किया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं जी ने छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले सभी कलाकारों और प्रमोटर्स को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार स्थानीय सिनेमा और कलाकारों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी कलाकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। अंत में जागृति साहू ने सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ विकास निगम एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button