ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सड़क पर चाकू लहराकर केक काटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे युवकों के एक समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू भी जप्त कर लिया है।

सार्वजनिक स्थान पर बाधा डाल कर मनाया जन्मदिन, चाकू से काटा केक

27 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपीगण—
अंकित कुरील,
अशोक मालापुरे,
प्रेम चंद्राकर,
तथा दो बालक—
मोचीपारा, दुर्ग क्षेत्र में वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने स्थित सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर आवागमन अवरुद्ध करते दिखाई दिए।

वीडियो में आरोपी सड़क के बीच में केक रखकर लोहे के धारदार चाकू से केक काटते और चाकू लहराते हुए स्टंट करते नजर आए। बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। वीडियो प्रसार के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश की स्थिति बनी।

सिटी कोतवाली में दर्ज हुआ मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के खिलाफ
धारा 126(2), 191(2) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट
के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पूछताछ में कबूला अपराध, चाकू बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अंकित कुरील, उम्र 18 वर्ष 2 माह, मोचीपारा दुर्ग

  2. अशोक मालापुरे, उम्र 35 वर्ष, मोचीपारा दुर्ग

  3. प्रेम चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, मोचीपारा दुर्ग

  4. दो विधि से संघर्षरत बालक

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सिटी कोतवाली दुर्ग की इस त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था भंग करने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button