ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
दुर्ग

डॉक्टर का ऑनलाइन गूगल से कांटेक्ट करना युवक को पड़ा भारी, 54,236 की ऑनलाइन ठगी

दुर्ग। पत्नी का इलाज कराने डॉक्टर का ऑनलाइन गूगल से कांटेक्ट करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन ठगी करते हुए प्रार्थी के खाते से54,236 रुपए की ठगी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर बोरसी निवासी नरेंद्र कुमार साहू की पत्नीके आंख में तकलीफ होने पर उसने डॉक्टर अनिल जैन को दिखाने के लिए ऑनलाइन गूगल से मोबाइल ढूंढ कर 4 अगस्त की शाम को संपर्क किया।

उक्त मोबाइल धारक ने कहा कि आज नहीं हो पाएगा। फिर प्रार्थी ने 5 अगस्त को संपर्क किया तो आरोपी ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए10 रुपए का अमाउंट जमा करिए। इस पर प्रार्थी ने ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से 10 रुपए जमा किया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 54,236 रुपए पार हो गए। प्रार्थी ने इसका आवेदन पुलिस अधीक्षक को दिया जांच के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button