ब्रेकिंग
अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार... बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी निलंबित, अब जेल और न्यायिक कार्रवाई को ... विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख रुपये का चेक गुरु नानक देव जी 557 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप वन भिलाई दुर्ग के ... मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह
छत्तीसगढ़देश

अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा की शुरुआत की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने इस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस नई रेल सेवा से भारत और नेपाल के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान होगा। खासतौर पर भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल संपर्क विकसित होने से रामायण सर्किट के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही दोनों देशों ने बौद्ध और शिव-शक्ति धार्मिक पर्यटन सर्किट के अंतर्गत भी इसी तरह की कनेक्टिविटी विकसित करने पर सहमति जताई है। इससे दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच प्रस्तावित रक्सौल-काठमांडू इलेक्ट्रिफाइड ब्रॉडगेज रेल लाइन को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस रेल परियोजना के लिए फील्ड लोकेशन सर्वे को अंतिम रूप देने की बात कही गई है।

इसके अलावा नेपाल में ईस्ट-वेस्ट रेलवे के विकास में भी भारत सहयोग करेगा। इन पहलों से दोनों देशों के बीच परिवहन सुविधाओं का विस्तार होने के साथ व्यापार, पर्यटन और आपसी संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button