ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

आबकारी विभाग दुर्ग की अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर बड़ी कार्यवाही

दुर्ग | कलेक्टर दुर्ग  ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी. आर. साहू के मार्गदर्शन में आज प्रातः गश्त के दौरान ग्राम घटियाखुर्द थाना नंदिनी नगर में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं धारण की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित

एवं विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी राहुल पारधी, नागेश्वर पारधी, अनिकेत पारधी, बबला पारधी, संजू पवार जाति पारधी, मुंशी राम पारधी के कब्जे से 44.64 लीटर देशी व विदेशी मदिरा जप्त किया गया,

जिसका बाजार मूल्य 28000 रूपये है। 43 लीटर कच्ची मदिरा गुड़ निर्मित, जिसका बाजार मूल्य 6400 रूपये है एवं 500 किलोग्राम लाहन, जिसका बाजार मूल्य 25000 रूपये है तथा भारी मात्रा में मदिरा निर्माण सामाग्री गैस, चूल्हा, डेचकी आदि जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10000 रूपये है।

इस प्रकार जप्त मदिरा एवं सामग्रियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 69400 रूपये है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) एवं 34 (1) (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को जेल दाखिला किया गया तथा 01 आरोपी मुंशी राम पारधी के विरूद्ध 34 (1) (ख) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त प्रकरण में आबकारी विभाग दुर्ग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, पकंज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू, हरिश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, प्रियंक ठाकुर, गितांजलि तारम, कीर्ति ठाकुर, अनामिका टोप्पो,

भोजराम रत्नाकर, आबकारी मुख्य आरक्षक सन्तोष दुबे, प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक देवप्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव खुलदीप यादव के साथ संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.पी. सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक पाण्डेय एवं ड्राईवर कृष्ण कुमार कोसले का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button