ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, बस पलटने से 10 यात्री घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दुर्घटना किस कारण से हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button