ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
देश

PM मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में Meta का यू-टर्न, माफी मांगकर दी सफाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीट पेपर लीक मुद्दे पर साझा किए गए वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के मामले में Meta ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि वीडियो किसी कानूनी आदेश के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हटा था और अब उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक सेल्फी वीडियो जारी कर नीट पेपर लीक मामले पर देश के युवाओं को संबोधित किया था। वीडियो में उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कैबिनेट बैठक में बड़े फैसलों का भरोसा दिलाया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके थे, लेकिन कुछ समय बाद फेसबुक पर उसकी पहुंच अचानक सीमित हो गई।

वीडियो खोलने पर फेसबुक पर एक संदेश दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था कि कानूनी अनुरोध के कारण भारत में इस कंटेंट की पहुंच सीमित की गई है। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया और कई लोगों ने Meta के इस कदम पर सवाल उठाए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने Meta से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। सरकार यह जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक वीडियो को किस कारण हटाया गया और उपयोगकर्ताओं को कानूनी प्रतिबंध का संदेश क्यों दिखाया गया।

विवाद बढ़ने के बाद Meta के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि वीडियो गलती से हट गया था और यह पूरी तरह तकनीकी खामी का परिणाम था। कंपनी ने खेद व्यक्त करते हुए वीडियो को फिर से बहाल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है और Meta के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली और जवाबदेही को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button