ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। मानसूनी हवाओं के सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं और भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान:

ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश की चेतावनी)

  • जशपुर
  • सुरजपुर
  • बलरामपुर

इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जलभराव और निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने की स्थिति बन सकती है।

येलो अलर्ट (भारी बारिश की चेतावनी):-

  • सरगुजा
  • रायगढ़
  • सरंगढ़-भिलाईगढ़
  • सक्ति
  • कोरबा
  • जांजगीर-चांपा
  • गरियाबंद
  • महासमुंद

इन जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान:

ऑरेंज अलर्ट:

  • कोरिया
  • महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • सुरजपुर

इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी की भी संभावना है।

येलो अलर्ट:

  • सरगुजा
  • जशपुर
  • बलरामपुर
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
  • कोरबा

यहां भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button