ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: भाजपा ने किया शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए |

48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों तक सिमट गई। वहीं, कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध तथा दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।”

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हार स्वीकार करते हुए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जनता का जो भी निर्णय है, उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

हम भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरेंगे।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हार गए।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चार हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button