ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ नागपुर ले गया, जहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद नागपुर के रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की सूचना मिली।

इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया। इसके बाद उसे दुर्ग लाया गया। थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव की आ रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ में लड़की ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी निखिल कुर्रे (21 साल) से उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार का वादा किया और शादी करने की बात कही। उसने कहा कि उसके घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए भाग चलते हैं।

लड़की को अपनी बातों में फंसाकर वो उसे पहले रायपुर लाया। इसके बाद वहां से दोनों नागपुर चले गए। वहां लड़के ने एक मकान किराये से लिया। यहां वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद लड़की को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button