ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ऑटो चालक और साथी ने यात्री की जेब से उड़ाए 10,200 रुपए, गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला थाना पुलिस ने चपलता दिखाते हुए जेबकतरी के एक मामले में ऑटो चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सवारी बनकर जा रहे व्यक्ति की जेब से 10,200 रुपए पार कर दिए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।

मामला 30 जून 2025 का है, जब प्रार्थी संतोष तिवारी निवासी केम्प-2 छावनी अपने बेटे के साथ ऑटो रिक्शा (क्रमांक सीजी 07 बीबी 9081) में सवार होकर घर लौट रहे थे। चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास ऑटो चालक ने उन्हें यह कहकर उतार दिया कि बुकिंग में जाना है और किराया लिए बिना तेजी से फरार हो गया। बाद में प्रार्थी ने पाया कि उसकी जेब से 10,200 रुपए चोरी हो चुके हैं। घटना की रिपोर्ट पर सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 780/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान संदेही मोहम्मद अल्ताफ उर्फ राजू खान (24 वर्ष) और इमरान (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पूरनलाल साहू, प्र.आर. सुबोध पाण्डे, रामनारायण यदु, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी और गंभीर जाट की अहम भूमिका रही।

आरोपियों के नाम:-

  • मोहम्मद अल्ताफ उर्फ राजू कुरैशी (उम्र 24 वर्ष), निवासी बॉम्बे आवास, नेहरू नगर, भिलाई।
  • इमरान उर्फ इमरान कुरैशी (उम्र 24 वर्ष), निवासी ताज बिरयानी के पास, निजामी चौक, फरीदनगर, सुपेला।
  • पुलिस ने चेतावनी दी है कि यात्रियों को सफर के दौरान सतर्क रहना चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button