ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्रों को दी सफलता की मंत्रणा, कांकेर में ‘मावा मोदोल’ कोचिंग शुरू

रायपुर | सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा। उन्होंने प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी परीक्षाओं में वही सफल होते हैं जो विषम परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास करते हैं।

संवाद के दौरान प्रतियोगी छात्र-छात्राओं गुलशन जैन, स्नेहा सिन्हा और कुलेश्वर नंदीश्वर के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं की तैयारी के साथ सहगामी करियर विकल्प भी खुले रखने चाहिए।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है केवल सही दिशा और साधनों की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम एवं श्री विक्रमदेव उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

गौरतलब है कि ‘मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान कांकेर जिला प्रशासन की विशेष पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कोचिंग और कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान के पहले चरण में भानुप्रतापपुर में हाईटेक कोचिंग, ई-क्लास और ई-लायब्रेरी की शुरुआत हुई थी। अब दूसरे चरण में कांकेर शहर की पुरानी कचहरी चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में संस्थान की शुरुआत की गई है।

यहां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रेलवे, व्यापम, शिक्षक, वन, पुलिस, आबकारी सहित विभिन्न विभागीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, साक्षात्कार, समूह चर्चा जैसी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। परिसर में डिस्कशन रूम, ई-क्लास और स्टडी मटेरियल्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button