ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

फूटपाथ पर व्यवसाय करने वालो को वेडिंग जोन बनाकर व्यवस्थापित किया जाएगा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के बहुत सारे बाजार के जगहो पर रेहड़ी, चाट, खोमचा, फल, जूस, पान ठेला, मोची, धोबी, चना मूररा, आईसक्रिम पार्लर, चुस्की, चैमीन इत्यादि बेचने वाले अवैघ रूप से दुकान लगाकर बेचते रहते है।

निगम द्वारा बार-बार उन्हे हटाया जाता है। ऐसे फूटकर विक्रेताओ को व्यवस्थापित करने के लिए निगम के जोन-1 नेहरू नगर में 35 व्यवस्थित रूप से दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें होगा पक्का निर्माण टायलेट ब्लाक, सोलार लाईट, पार्किग, सौदर्यीकरण इत्यादि जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ प्रस्तावित है।

इससे व्यपारियो को एक स्थायीत्व मिल सके, निगम एवं विक्रेताओ के बिच एक अनुबंध होगा, उनको कागजात मिलेगा। जो स्थायित्व होगा, वे अवैध कब्जाधारी नहीं कहलायेगे।

एक निर्धारित स्थल होगा, जहां पर आवश्यकतानुसार नागरिक आकर खरीद सकते है। शासन की महत्वकांक्षी योजना है, सभी को रोजगार मिले।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को लेकर प्रस्तावित स्थल नेशनल हाईवे के समीप निरीक्षण करने गये।

आयुक्त का कहना था, कि दुकाने ऐसी बने जो सबके लिए उपयोगी हो। डिजाईन, पार्किग, बैठने की व्यवस्था, लाईट, पीने का पानी, शौचालय, सौंदर्यीकरण आदि का उचित प्रबंध हो।

यह भी ध्यान दिया जाये कि पेड़ इत्यादि न काटना पड़े। जो बेचने वाले एवं खरीदने वालो दोनो के लिए उपयोगी हो।

निरीक्षण के दौरान अभियंता बसंत साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button