ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

टेंट में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा – लाखों की रकम बरामद

बेमेतरा/नवागढ़।  दिवाली की रौनक के बीच जिले में जुए का खुमार भी चरम पर पहुंच गया था। कई इलाकों में टेंट लगाकर खुलेआम फड़ सजाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोग किस्मत आजमाने जुटे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से इनकी दिवाली फीकी पड़ गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ 22 स्थानों पर छापा मारते हुए 236 जुआरियों को धर दबोचा।

एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि मुंगेली–नवागढ़ मार्ग स्थित विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास भारी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। तत्काल पुलिस बल रवाना किया गया और मौके पर पहुंचकर सभी फड़ों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फड़ों से 51 हजार रुपये नकद बरामद किए, जबकि जुआरियों के पास से 1 लाख 43 हजार 548 रुपये, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल जब्ती की रकम लगभग 1 लाख 94 हजार 988 रुपये रही।

एसडीओपी ने बताया कि यह अभियान दिवाली जैसे त्योहारों में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोबारा इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि त्योहार के माहौल में भी कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button