ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
देश

एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाए गए भगवान गणेश

तेलंगाना । तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पलवंचा में गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया। 10 से 500 रुपये के नोटों से तैयार हार और अन्य आभूषणों से लंबोदर को भव्य रूप दिया गया।
इस विशेष उत्सव में रामनगर स्थित विनायक मंडपम को विशेष रूप से सजाया गया।

गणेशोत्सव की इस अनोखी सजावट को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस इलाके में गणपति का श्रृंगार हर वर्ष कुछ अलग ढंग से होता है। ईस्ट कापू संगम द्वारा आयोजित समारोह में पिछले 28 वर्षों से ये सिलसिला जारी है।
भगवान गणेश के पूरे विनायक मंडपम को फूलों और बिजली के लट्टूओं से सजाया गया। लक्ष्मी सप्ताह के अवसर पर यहां विशेष सजावट का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने दूरदराज से लोग पहुंचे।

श्रद्धालु भगवान के इस भव्य रूप को देखकर हैरान रह गए। चंद्रहार ही नहीं बल्कि कान भी रुपयों से जड़े हैं। इतना ही नहीं गणेश के हाथों से भी रुपयों की कृपा बरस रही है। एक करोड़ के शृंगार से सुशोभित गणपति की रखवाली में भी प्रशासन लगा हुआ है। परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसलिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि इस उत्सव की सजावट हर वर्ष की तरह इस बार भी की गई है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह सजावट भक्तों को एक विशेष और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की जाती है, जिससे उनकी भक्ति और विश्वास को और भी मजबूती मिले। भगवान सबको सुख समृद्ध देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button