ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

विकास कार्यो की समीक्षा:शहर में संचालित विकास कार्यो को तीव्र गति से पूरा करें:आयुक्त

दुर्ग ।नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अपने कक्ष में सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर भविष्य कीआवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए।उन्होंने कहा शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने कहा है।उन्होंने कहा है कि अभी निगम चुनाव भी नजदीक है आचार संहिता लगने से कार्य प्रारम्भ करने में दिक्कत आएगी.इसलिए  सभी काम को गति देकर करें.कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखें. विकास कार्यों के लिए जिनका टेंडर हो चुका है उनका कार्यादेश जारी करें.उन्होंने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने पर बल दिया.बैठक में अमृत मिशन एवं नाला डायवर्सन के कार्यों को पूर्ण कराने पर जोर दिया. इंदिरा मार्केट में कुआं चौक के पास का शौचालय तोड़कर पिंक शौचालय बनाया जावेगा.गौठान स्थित रोड को भी ठीक करने के निर्देश दिए।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने  राजेंद्र पार्क के समीप सौन्दर्यकरण का प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करने कहा.शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सम्बंधित अधिकारी को सतत निगरानी रखने निर्देश दिए।बैठक के मौके पर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर, वीपी मिश्रा,जितेंद्र समैया,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश केवलानी,राजेन्द्र ढाबाले,आरके जैन,जनसम्पर्क अधिकारी थानसिंह यादव, बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा व कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद मौजूद रहें।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए भी कहा।शहर में यातायात व्यवस्था बनाये रखने चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाने कहा. जिसके अंतर्गत बोरसी हाट बाजार,गाँधी प्रतिमा,पटेल चौक एवं इंदिरा मार्केट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाए जाएँ।बैठक में आन लाइन प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।

आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों की भी समीक्षाकर उन्होंने कहा जिसके अंतर्गत रिक्त आवासो का आबंटन करने तथा राशि जमा नहीं करने वालों का आबंटन निरस्त करने कहा गया है। सभी अधिकारियों को  एसएलआरएम सेंटरों तथा निर्माण कार्यों पर प्रातः नियमित रूप से निरीक्षण करने बैठक में निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button