ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

महापौर धीरज बाकलीवाल की नगरीय निकाय मंत्री से महत्वपूर्ण भेंट, शहर विकास के लिए निधि की मांग

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपनी काउंसलिंग के सदस्य  दीपक साहू एवं अब्दुल गनी के साथ नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने मंत्री  अरुण साव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और नगर के विकास के लिए महापौर एवं पार्षद निधि आवंटित करने की मांग भी की।

महापौर ने नगर के समग्र विकास के लिए और अधिक वित्तीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि शहर की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाई जा सके। उन्होंने शहरवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के लिए विशेष निधि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिससे शहर की सड़कों, सार्वजनिक पार्कों, जल निकासी प्रणाली एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सुधार संभव हो सके।

इस मुलाकात में महापौर एवं उनकी टीम ने शहर के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु ठोस प्रयासों की दिशा में इस सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। मंत्री ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और शहर के विकास कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button