ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, पुरानी भिलाई में एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम देवबलौदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा जब्त की गई है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवबलौदा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश रात्रे (27 वर्ष), निवासी देवबलौदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक बोरे में रखी 30 पौवा देशी शोले शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया।

आरोपी का यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग पार्टी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button