ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया संवाद “हम सभी का मानवीय जीवन मानव सेवा के लिए होना चा... रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने 4 फरवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में आम नागरिकों को डरा-धमकाने वाले एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा था।

पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को काबू में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी क्रांति नेताम (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/2026 के तहत आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button