ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे|

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अजय कुमार सिंह (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक विजय यादव एवं एसीसीयू से सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था ।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पाटन पुल, उतई के पास दो संदेही वाईट कलर की एक्टिवा वाहन में जाते दिखा जिसे रोक कर पूछताछ करने पर वाहन के संबंध में कागजात नहीं होना बताने पर टीम द्वारा सशक्त एप्प का उपयोग करते हुये वाहन के इंजन नं एवं चेचिस नंबर के आधार पर एप्प में सर्च करने पर उक्त वाहन चोरी का जिसका थाना दुर्ग में अपराध दर्ज होना पाया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम हिमालय राज तिवारी एवं रवि रामटेके बताया तथा उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया कड़ाई से पूछताछ करने पर नयापारा दारू भट्ठी, थाना दुर्ग क्षेत्र से 01 स्कूटर एक्टिवा, पुलगॉव देशी शराब भट्ठी थाना पुलगॉव क्षेत्र से 02 मोटर सायकल, एवं थाना लोहारा, जिला बालोद क्षेत्र से 01 मोटर सायकल कुल 04 नग वाहन चोरी करना बताये।

अभियुक्त राजा उर्फ हिमालय राज तिवारी की मां बांधा तालाब दुर्ग में रहती है और उसके दादी मां ग्राम बम्हनी थाना डुमरगांव जिला राजनांदगांव में रहती है जो अभियुक्त अपने मां के पास दुर्ग एवं बम्हनी में आना जाना लगा रहता हैं। उसी दौरान अपने साथी के साथ चोरी को अंजाम दिया करता था। आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी की मोटर सायकल एवं एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में प्र.आर. पंकज चुर्तवेदी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, रोहन दुबे, चित्रसेन साहू, अजय ढीमर, थाना दुर्ग से प्र.आर. चेतन साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. हिमालय राज तिवारी पिता स्व. सुरेन्द्र तिवारी, उम्र 33 वर्ष, साकिन बम्हनीभाठा, थाना डोंगरगॉव, जिला राजनांदगॉव (छ.ग)
02. रवि रामटेके पिता टेकचंद रामटेके, उम्र 40 वर्ष, साकिन बीडी कालोनी, उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग, (छ.ग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button