ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक

रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 के तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बिजली और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और चिकित्सा शिविर समय पर तैयार करने के आदेश दिए।

भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा। मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने निर्देशित किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से हर व्यवस्था पूरी करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़कें, पार्किंग, बसें, संतों के लिए विश्राम गृह, कांवड़ियों के शेड, चिकित्सा केंद्र, भोजन व्यवस्था, दाल-भात केन्द्र, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार जैसी सभी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला-2026 को हम गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करेंगे। सभी विभाग समयसीमा में अपने काम पूरे करें। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, यही हमारा लक्ष्य है। यह मेला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाई देगा।

बैठक में रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद बीएस उइके, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रताप चंद्र पारख, सीएचएमओ हेल्थ गरियाबंद, एसडीएम गरियाबंद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button