ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं,नगर निगम ने शुरू की जुर्माना कार्रवाई

दुर्ग |   नगर पालिक निगम।कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों का चालान काटा।

इस दौरान वार्ड नबर 32 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों से 13000 का चालान वसूला। साथ ही दुकानदारों को नियमित रूप से साफ सफाई रखने और गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने के लिए समझाइश की गई।कार्रवाही के दौरान सफाई दरोगा सुरेश भारती के साथ स्वास्थ्य विभाग टीम अमला मौजूद रहें।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि गन्दगी फैलाने पर शहर में विभिन्न स्थानों पर चालान की कार्रवाई शुरू की गई है।गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं,नगर निगम ने शुरू की चालानी की कार्रवाई।

सुबह कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुर्माना गंदगी फैलाने और निर्माण मटेरियल सड़क फैलाने पर किया जाए।निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने साफ कहा कि गंदगी फ़ैलाने वालों से एवं भवन निर्माण सामग्री रखने वालों से जुर्माने की राशि वसूली करें।

बता दें कि कार्रवाई दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट, बाजारों में गंदगी फैलाने वाले, कचरा को एकत्रित न कर इधर-उधर फेंकने वालों, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग नहीं देने वालों,

खाली भूखंडों में कचरा फेंकने और उसे जलाने वालों और मकान तोड़फोड़ से निकलने वाला सी एंड डी इधर-इधर न फेंके।इस पर निगम ने सख्ती से रोक लगाई है। नगर निगम के निर्देश का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाही के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button